महिलाओं में बढ़ा चिकित्सा बीमा लेने का रुझान

0
554

न्यूज। स्वास्थ्य को लेकर बढती जागरुकता के कारण पिछले कुछ अर्से में चिकित्सा बीमा खरीदने वाली महिलाओं की संख्या बढी है। एक सर्वेक्षण के अनुसार, वित्त वर्ष 2016-17 में चिकित्सा बीमा खरीदारों में महिलायों की हिस्सेदारी महज नौ प्रतिशत थी, जो वित्त वर्ष 2018-19 में बढकर 19 प्रतिशत पर पहुंच गयी। बीमा संबंधी ऑनलाइन सेवाएं देने वाली कंपनी पॉलिसीबाजार डॉट कॉम के एक सर्वेक्षण के अनुसार, अब हर 10 में से छह महिलायें अपने लिये चिकित्सा बीमा खरीद रही हैं आैर ये महिलायें पांच लाख रुपये या इससे अधिक का प्लान चुन रही हैं।

सर्वेक्षण के अनुसार, चिकित्सा बीमा खरीदने वाली महिलाओं की संख्या वित्त वर्ष 2017-18 की तुलना में वित्त वर्ष 2018-19 में 57 प्रतिशत बढी है। इस दौरान पांच लाख से 10 लाख रुपये तक का प्लान खरीदने वाली महिलाओं की संख्या 80 प्रतिशत तथा 10 लाख रुपये से अधिक का प्लान खरीदने वाली महिलाओं की संख्या 61 प्रतिशत बढी है।
विशेषज्ञों का मानना है कि चिकित्सा बीमा सभी उम्र की महिलाओं के लिए जरूरी है। किशोर उम्र की लड़कियां अपने परिजनों के साथ चिकित्सा बीमा ले सकती हैं, वहीं शादीशुदा महिलाओं को एक निजी चिकित्सा बीमा रखना जरूरी है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleडाक्टर का कार्य सेवाभाव से जुड़ा कार्य : सीएम
Next articleबीएससी नर्सिंग का भी चलेगा पाठ्यक्रम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here