लखनऊ। हुसैनगंज पुलिस ने साइबर क्राइम सेल की मदद से अपने महिला सहकर्मियों का नम्बर फेसबुक आईडी पर वायरल करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी आईडी बनाकर युवतियों से चैट करता था और उन्हें अश्लील फोटो व वीडियो भेजता था। पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर हुसैनगंज ने बताया कि पीएनबी चैराहे विकास नगर से बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विकासनगर निवासी ऋषभ चन्द्रा बताया है। आरोपी किसान एवं सर्वहित बीमा योजना नामक क पनी में कार्ररत है। आरोपी फेसबुक की फर्जी आईडी बनाकर आफिस में काम करने वाली व अन्य युवतियों के फेसबुक एकाउन्ट में अश्लील मैसेज व वीडियो भेजता था। महिला सहकर्मियों के मोबाइल न बरों को फेसबुक की फर्जी प्रोफाइल में डालकर उनके लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करता था।
अश्लील फोटो भेजकर करता था परेशान –
आरोपी युवतियों का मानसिक उत्पीडन करता था। उन्होंने बताया कि पूर्व में समाजवादी किसान सर्वहित बीमा योजना में कार्ररत था। सरकार बदलने के बाद उक्त क पनी का नाम किसान एवं सर्वहित बीमा योजना हो गया था। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। अन्य जानकारियां हासिल कर पुलिस ने उसे जेल रवाना किया है।












