महिला एंकर को धमकाने वाला गिरफ्तार – फोन पर कर रहा था महिला को परेशान

0
687

लखनऊ। कृष्णानगर क्षेत्र में एक महिला एंकर को फोन पर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी महिला एंकर को रात में फोन करके परेषान भी करता था। इस पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।   इंस्पेक्टर कृष्णानगर विकास कुमार पाण्डेय ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली एक युवती एक इलेक्ट्रिानिक चैनल में रिपोर्टर है। पीड़िता का आरोप है कि बीते 22 मई को उसके मोबाइल नम्बर पर फोन आया और आरोपी उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।

इस पर पीड़िता ने विरोध किया तो वह धमकी देना षुरू कर दिया। इस पर पीड़िता ने फोन बंद कर दिया। फोन पर मिली धमकी के बाद पीड़िता ने यूपी पुलिस और डीजीपी के ट्वीटर पर मामले की शिकायत की और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने नम्बर के अधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरेापी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कृष्णानगर के राननगर निवासी शिव कुमार बताया है। आरोपी के पास से मोबाइल बरामद कर लिया गया है।

Previous articleमहिला जंगल में मिली बेसुध
Next articleकैलाश मानसरोवर यात्रा में सरकार की सब्सिडी का स्वागत किन्तु बहाल हो 50 वर्षों पूर्व की स्थिति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here