न्यूज । कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए महाराष्ट्र में सभी सरकारी, धार्मिक और राजनीतिक, सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी सार्वजनिक कार्यों पर तत्काल रोक लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को इसकी घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य में एक दिन में 6971 केस सामने आए हैं, जबकि मुंबई में 850 लोग संक्रमित मिले हैं। इसलिए सावधानी बरतते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी, ताकि संक्रमण और ना फैले।
मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की सभी बैठकें ऑनलाइन होंगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए अगले 8 दिन बेहद जरूरी हैं, आठ से 15 दिन में पता चलेगा कि क्या यह दूसरी लहर है. ठाकरे ने कहा कि “हम किसी भी सिंगल मशीनरी पर ज्यादा भार नहीं डाल सकते हैं। हमें जिम्मेदारी लेनी होगी ।हम एक नए कैंपेन की शुरुआत कर रहे हैं- ‘I am Responsible’ मैंने नीति आयोग की बैठक में काम के समय को लेकर सुझाव दिया। अलग-अलग काम का समय, वर्क फ्रॉम होम, सैनिटाइजर्स का इस्तेमाल और सोशल डिस्टेंसिंग हमारे नए अभियान का हिस्सा होंगे ।












