जल्द कोरोना मुक्त हो सकता है लखनऊ

0
642

लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण थमना शुरू हो गया है।  जल्द लखनऊ कोरोना मुक्त हो सकता है। सोमवार को कोरोना संक्रमण के मात्र ग्यारह केस की ही जांच में पुष्टि हुई है। इसके साथ ही ठीक हो चुके 308 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
सोमवार को कोरोना संक्रमण से राहत भरा दिन रहा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अलग- अलग कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर टीमों द्वारा 4506 लोगों के सैम्पल एकत्र किये गये। जांच में इंदिरा नगर में दो, रायबरेली दो, चौक दो व अन्य क्षेत्र में एक दो केस मिले है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि संवेदनशील क्षेत्र में भी कोरोना संक्रमण तेजी से कम हो गया है। सीएमओ कार्यालय प्रवक्ता योगेश का कहना है कि राजधानी में कोरोना संक्रमण के केस कम होने के बाद भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सभी को सावधानी बरतते हुए सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के प्रयोग करने का परामर्श दिया गया है।

Previous article 9, 10, 11, 12 कक्षा  9 फरवरी से पूर्ण रूप से होंगे संचालित
Next articleइसी महीने शुरू होगा 50 से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here