लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को राजधानी में 5433 कोरोना मरीज मिले हैं। इसके अलावा 14 मरीजों के विभिन्न कोविड-19 हास्पिटल में मौत हो गई। लखनऊ में कहीं कोविड हॉस्पिटल में बिस्तर नहीं मिल पा रहा है। मरीज घर में रहकर या हॉस्पिटल में पॉजिटिव आने पर वेटिंग में चल रहे हैं। उधर पी जी आई में पी एम एस वाई के लेखा अस्पताल के सहायक लेखाधिकारी और सहायक लेखाकार को कोरोना के संक्रमण ने घेर लिया। इससे वहां पर कार्य कर रहे कर्मचारियों में भय व्याप्त होता जा रहा है। संस्थान प्रशासन से 100 कर्मचारियों को कोरोना के संक्रमण से ग्रसित हैं। इसमें गंभीर बीमारी से पीड़ित होने पर आर सी एच 2 में भतीँ कर उनका उपचार किया जा रहा है। राजधानी कोविड १९ के अस्पताल में प्रदेश सरकार के आधे दर्जन आई ए एस और शासन के प्रतिनिधियों भी का भी उपचार चल रहा है। राजधानी अस्पताल में 220 बेड फुल हैं। आर सी एच 2 के अस्पताल में नये बेड में भी भतीँ की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। ओल्ड ओ पी डी में ५० बेड में आई सी यू और वेंटीलेटर के बिस्तर पर आज स्टाफ के मरीज और ब्यूरो केडस के तथा कुछ नये मरीजों को भर्ती किया गया है। यहां पर ही बिस्तर जल्द फुल हो जाने की संभावना है। संस्थान प्रशासन सतर्क है ।












