लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण से हालात बद से
बदतर होते जा रहे हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी संक्रमण थम नहीं रहा है। शुक्रवार को राजधानी में 6598 कोरोना संक्रमित मरीज मिले, जबकि बीते 24 घंटे में यूपी का आंकड़ा 27,426 रहा। आंकड़ों के देखा जाए तो कानपुर में 1403, प्रयागराज में 1798, वाराणसी में 2344 कोरोना संक्रमण मिले हैं। अगर मौत के आंकड़ों को देखा जाए तो प्रदेश में 103 मौतें हुई हैं जबकि लखनऊ में आज 35 मौतें दर्ज की गई है। राजधानी में कोरोना संक्रमण का बहुत बुरा हाल हो गया है। तमाम कोशिशों के बाद भी लगातार संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। सभी अस्पताल फुल हो गए हैं। कहीं भी एक बिस्तर खाली नहीं मिल रहा है। मरीजों को भर्ती कराने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। यही नहीं मरीज होम आइसोलेशन में रहने पर तबीयत बिगड़ने पर उससे कहीं से मदद नहीं मिल पा रही है। मरीजों का कहना है कि कोविड कंट्रोल रूम से फोन करने पर कोई संपर्क नहीं हो पाता है। राजधानी में आस-पास जनपदों से भी गंभीर संख्या में बड़ी आ रहे हैं जिनको इलाज के लिए वेंटिलेटर मिलना मुश्किल हो जा रहा है, इसलिए डॉक्टरों ने अपील की है कि गैर जनपदों से लखनऊ आने से पहले यहां के अस्पताल की स्थिति जान ले और उसके बाद ही वहां से निकले, ताकि मरीज को भर्ती कराया जा सके।












