LUCKNOW -3 दिनों में कोरोना मरीज 15,998

0
920

 

 

लखनऊ। कोरोना संक्रमण का राजधानी में बुरा हाल है। तीन से लगातार कोरोना संक्रमण के आंकड़ा पांच हजार के ऊपर पहंुच रहा है। अगर देखा जाए तो पिछले दिनों में राजधानी में ही कोरोना संक्रमण के 15, 998 मरीज मिले हैअगर पिछले दिनों की बात करें तो अभी तक लगातार कोरोना संक्रमण का आंकड़ा पांच हजार लगातार नहीं पहुंचा है ऐसा तक हो रहा है जब कि निजी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के लिए होम कलेक्शन बंद हो गया है आैर सरकारी जांच सेंटरों में काफी स्थानों पर आरटीपीसीआर जांच बंद करके एंटीजन जांच की जा रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत तो भर्ती होने वाले मरीजों के लिए जिन्हें एक से दो दिन भर्ती होने में लग रहा है।
राजधानी में अभी तक तीन से हजार के बीच कोरोना संक्रमण का आंकड़ा पहुंचता था, लेकिन पिछले तीन दिन में कोरोना संक्रमण पांच हजार के ऊपर चल रहा है। 13 अप्रैल को राजधानी में 5382 कोरोना संक्रमित मरीज मिले, जब कि 14 अप्रैल को 5433 मरीज कोरोना संक्रमित थे। 15 अप्रैल यानी आज फिर कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 5183 पहंुच गया। राजधानी में तीन दिनों में कुल 15,998 कोरोना संक्रमित मिले है। इनती बड़ी संख्या कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वास्थ्य सेवा मुकम्मल देने में स्वास्थ्य अधिकारी हलकान हो गये है। जब कि पहले से ही आठ हजार के लगभग कोरोना संक्र मण के मरीज होम आइसोलेशन में चल रहे है। काफी संख्या में होम आइशोलेशन के मरीज बढ़ने पर उन्हें कॉल पहुंचना तो दूर दवा तक नहीं मिल पा रही है। तबियत बिगड़ने पर एम्बुलेंस तक नहीं मिल पाती है।

Previous articleकोरोना को रोकने के लिए लखनऊ के व्यापारियों ने लिया बाजार बंद करने का निर्णय
Next articleCOVID- आक्सीजन के छोटे सिलेंडरों की कमी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here