लंदन के डॉक्टर यहां लेंगे ट्रेनिंग

0
700

केजीएमयू के इमरजेंसी मेडिसीन के विभागाध्यक्ष डा.हैदर अब्बास ने अपने इग्लैंड दौरे के दौरान एयरवे प्रबंधन पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। इस शोध में सांस के मरीजों में नली डालने की प्रक्रिया को बताया गया है। इसके अलावा डा.हैदर अब्बास ने लंदन स्थित चेल्सीया एण्ड वेस्टमिंस्टर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के साथ एमओयू का आदान-प्रदान किया।

इससे पहले केजीएमयू के कुलपति प्रो प्रो. एमएलबी. भट्ट ने चेल्सीया  एण्ड वेस्टमिंस्टर अस्पताल के प्रतिनिधि मंडल के साथ एमओयू साइन किया था। इस एमओमयू पर सहमति बनने के बाद लंदन के चिकित्सक व केजीएमयू चिकित्सक ट्रेनिंग एक दूसरे के यहां ट्रेनिंग करने के साथ ही चिकित्सा क्षेत्र में शोध व प्रशिक्षण का आदान-प्रदान कर सकेंगे।

Previous articleअब छह माह के शिशु का होगा आधार
Next articleनर्सिंग छात्रों से इसके नाम पर वसूली !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here