लोक बंधु की पैथोलॉजी में शॉर्ट सर्किट से आग, मचा हड़कंप

0
1515

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। राजधानी के आलमबाग स्थित लोक बंधु संयुक्त चिकित्सालय में आज दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग चिकित्सालय की पैथोलॉजी में लगी। आग से धुआ तेजी से फैलने लगा। जिसके कारण वहां पर हड़कंप मच गया। लोग बाहर की ओर भागने लगे। हालांकि वहां पर कर्मचारी और सुरक्षाकर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन वह लोग आग पर नियंत्रण नहीं पा सके। आनन-फानन में फायर बिग्रेड को सूचना दी गई वहां से फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आकर मोर्चा संभाला उसके बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। बताया जाता है शॉर्ट सर्किट से यह आग पैथोलॉजी में 3:30 बजे के आसपास लगी है, अस्पताल प्रशासन ने आग के लगने के कारणों की शॉर्ट सर्किट बताया है

 

 

 

 

 

लेकिन अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है। अस्पताल प्रशासन यह भी बताने की स्थिति में नहीं है कि आग लगने से कितना नुकसान हुआ और कोई सैंपल डैमेज तो नहीं हुआ। फिलहाल आग लगने की घटना से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ था और लोग व्यवस्था को सामान्य करने में जुटे हुए थे।

Previous articleराजधानी में प्रेसिडेंट यात्रा के तहत बने 3 सेफ हाउस
Next articleइस गंभीर बीमारी के लक्षण दिखें कोरोना से मृत लोगो के मस्तिष्क में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here