लोहिया संस्थान : रोगी मित्र दूर करेगा परेशानी

0
631

लखनऊ। गोमती नगर के डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक मरीजों की दिक्कतों को दूर करने की गाइडलाइन बन चुकी है। यहां पर मरीजों की मदद के लिए रोगी मित्र की तैनाती होगी। जो मरीजों के पूछे जाने पर इलाज व अन्य सुविधाओं की जानकारी देंगे। यहीं नहीं दिक्कत होने पर उनकी पूरी मदद करेंगे।
बताते चले कि अस्पताल के विलय के बाद से लोहिया संस्थान की इमरजेंसी का विस्तार चल रहा है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के मानकों पर हॉस्पिटल ब्लॉक को अपडेट करने की तैयारी की जा रही है। इमरजेंसी में भर्ती के नियम-कानून भी बदले जाने की प्रक्रिया चल रही हैं। इसके कारण होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए रोगी मित्र तैनाती करने का निर्णय लिया गया है।

यह रोगी मित्र मरीजों को इमरजेंसी में उपलब्ध सेवाओं में स्ट्रेचर, व्हील चेयर समेत दूसरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी पूरी करेंगे आैर दिक्कत आने पर मदद करते हुए मरीजों की भर्ती कराएंगे।
पीजीआई में नर्सिंग स्टाफ के पति की बिना इलाज मौत के मामले को लोहिया संस्थान प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। लोहिया संस्थान में नर्सेस संघ के अध्यक्ष अमित शर्मा ने कर्मचारियों के लिए इमरजेंसी में बेड आरक्षित करने की मांग की थी। संस्थान प्रशासन ने कर्मचारियों के लिए इमरजेंसी में दो बिस्तर आरक्षित किए हैं।
संस्थान के निदेशक डॉ. एके त्रिपाठी का कहना है कि मरीजों को सस्ती आैर गुणवत्ता पूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का विस्तार किया जाएगा। हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) के निकट खाली स्थान पर जन औषधि केंद्र को शिफ्ट करने की तैंयारी है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleसीएम के निर्देश के बाद वेंटिलेटर यूनिट नहीं शुरू
Next articleफीवर, यूरोलॉजिकल की दिक्कत पर भर्ती है आरोपी प्रणव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here