लोहिया संस्थान निदेशक डा. त्रिपाठी बने पीजीआई कार्यवाहक निदेशक

0
629

लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाध्यक्ष संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआई) श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी को पीजीआई के निदेशक के पद पर तीन महीने की अवधि अथवा नये निदेशक की नियुक्ति होने तक नियुक्त किया है। इसके अलावा प्रो. त्रिपाठी इसके साथ ही लोहिया संस्थान के निदेशक पद के कार्यो का भी निर्वहन करते रहेंगे।

बताते चले कि पीजीआई के निदेशक प्रो. राकेश कपूर का कार्यकाल 19 नवम्बर को समाप्त होने की दशा में 18 नवम्बर को तीन माह की अवधि एवं अग्रिम आदेशों तक विस्तारित किया गया था, बताया जाता है कि तकनीकी त्रुटि के चलते प्रो. राकेश कपूर के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांग जाने की जानकारी नहीं पहुंची थी। प्रो. राकेश कपूर ने प्रोफेसर यूरोलॉजी के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांग जाने के अनुरोध पर अध्यक्ष एसजीपीजीआई द्वारा दो दिसम्बर से उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की स्वीकृति के उपरान्त राज्यपाल ने प्रो. राकेश कपूर को निदेशक पद के दायित्वों से मुक्त कर दिया है।

पीजीआई में वहीं के वरिष्ठ डाक्टर को कार्यवाहक निदेशक न बना कर लोहिया संस्थान के निदेशक को कार्यवाहक निदेशक बनाये जाना भी चर्चा में बना हुआ है। क्योंकि अभी नये निदेशक के चयन होने या तैनाती होने तक पीजीआई का ही वरिष्ठ डाक्टर कार्यवाहक निदेशक बनाया जाता था।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleदिलायेंगे पीएफ की एक-एक पाई : योगी
Next articleनियमों में बदलाव के विरोध में कल जंतर मंतर पर धरना देंगे फार्मेसिस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here