लखनऊ। गोमती नगर स्थित डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के न्यू मेडिसिन वार्ड में बीती रात शार्ट सर्किट से आग लग गयी। रात में अचानक आग लगने व उससे उठे धुएं के कारण मरीजों व तीमारदारों में हड़क म्प मच गया। मरीजों को बिस्तर सहित बाहर निकाल दिया गया। हालंाकि संस्थान के कर्मचारियों ने आग पर तुरंत नियंत्रण पा लिया। संस्थान प्रशासन का दावा है कि शार्ट सर्किट से लगी आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।
बीती रात मेडिसिन वार्ड में जब सब सो रहे थे, तब अचानक शार्ट सर्किट से आग लगने के साथ ही धुंआ उठने लगा। धुंआ भरने से वार्ड में भर्ती मरीज व तीमारदार घबरा गये। वहां पर अफरा-तफरी मच गयी। कुछ तीमारदार अपने मरीज को बाहर निकाल ले गये। इसके बाद धुंआ भरने से मरीजों को बिस्तर सहित सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। इस बीच सुरक्षा गार्ड व कर्मचारियों ने अाग पर काबू पा लिया। संस्थान के प्रवक्ता डा.श्रीकेश का कहना है कि शार्ट सर्किट से हल्की आग लगी थी, जिस पर तुरंत काबू पा लिया गया।












