लोहिया संस्थान की पैडियाट्रिक ओपीडी ऑफ

0
1002

लखनऊ। डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पैडियाट्रिक विभाग की बुधवार को ओपीडी ऑफ कर दी गयी। अब जल्द ही कुछ इमरजेंसी सेवा भी शिफ्ट हो जाएगी। शिशुओं को सम्पूर्ण इलाज शहीद पथ स्थित मातृ-शिशु रेफरल अस्पताल में हो जाएगा। संस्थान में अस्पताल में विलय होने के बाद बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग की सेवाएं अस्पताल व संस्थान के शहीदपथ स्थित मातृ-शिशु रेफरल अस्पताल में संचालित का निर्णय लिया गया था। लोहिया अस्पताल को हास्पिटल ब्लाक में परिवर्तन करने के बाद लोहिया संस्थान ने अब दूसरे चरण में जनवरी में दोनों विभागों को बारी-बारी दोनों से शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। प्रथम चरण में एक जनवरी को हास्पिटल ब्लाक में संचालित बाल रोग विभाग की ओपीडी बंद कर दी गयी है। अब यहां पर कोई भी बाल रोग विशेषज्ञ नहीं मिलेगा।

डीएमएस डॉ. श्रीकेश के मुताबिक गुरुवार को बाल रोग की ओपीडी सिर्फ मातृ-शिशु रेफरल अस्पताल में संचालित हुई है। वहीं इमरजेंसी सेवा भी 15 जनवरी से शिफ्ट कर दी जाएगी। बताया जाता है कि अगर कोई बच्चा आता है आैर उसकी हालत गंभीर होती है, तो उसका प्राथमिक इलाज इमरजेंसी करके रेफरल सेंटर भेज दिया जाएगा। बच्चों का इलाज बंद हो जाने के बाद हास्पिटल ब्लाक का वैक्सीनेशन यूनिट भी बंद होकर मातृ-शिशु रेफरल अस्पताल में शिफ्ट हो गया। ऐसे में अब टीकाकरण के लिए बच्चों को शहीदपथ स्थित कैंपस ले जाना होगा। बताया जाता है कि हास्पिटल ब्लाक में कई अन्य विभागों को शिफ्ट करके एमबीबीएस के टींिचंग क्लासेस बेस्ट हो जाएगी।

उधर अब लोहिया संस्थान के मातृ-शिशु रेफरल हॉस्पिटल में पैथोलॉजी लैब शुरू कर दी गई। अब मरीजों के सैंपल 10 किमी दूर मुख्य कैंपस में भेजने से छुटकारा मिलेगा। डीएमएस डॉ. श्रीकेश के मुताबिक रेफरल अस्पताल में बायोकैमिस्ट्री, पैथोलॉजी व माइक्रोबायोलॉजी की 24 घंटें 28 जांचें होंगी। इसमें सीबीसी, वायरल मार्कर, एचसीवी, एलएफटी, केएफटी,इलेक्ट्रोलाइट, ब्लड शुगर, सीआरपी, यूरिन कल्चर आदि हैं।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकेजीएमयू फैमिली मेडिसिन शुरू
Next articleओ पाजिटिव बिना डोनर मिल सकता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here