लखनऊ। गोमती नगर के डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में कुत्ते को बचाने में कर्मी के बेटे को एमबीबीएस छात्रों द्वारा मारपीट के प्रकरण में रविवार को निर्णय लिया है। घटना में एमबीबीएस के तीन मेडिकोज को निलम्बित कर दिया गया है। इनमें दो मेडिकोज तीन महीने के लिए, जब कि एक मेडिकोज को एक महीने के लिए निलम्बित कि या गया है।
बताते चले कि पिछले सोमवार रात एमबीबीएस के मेडिकोज ने संस्थान की कर्मचारी के बेटे सात्विक की जम कर पिटाई कर दी थी। एमबीबीएस छात्र परिसर में कुत्ते को डंडा से पीट रहे थे। सात्विक ने कुत्ते को मारने से रोका, तो एमबीबीएस मेडिकोज ने उसकी ही पिटायी कर दी थी। इसके बाद गल्र्स हॉस्टल में जाकर बवाल मचाया था। संस्थान प्रशासन ने दो सदस्यीय कमेटी गठित करके 24 घंटे में जांच पूरे करने के आदेश दिए गए थे। कमेटी ने जांच शुरू कर दी थी। बयान के लिए दोनों पक्ष को बुलाया गया था।
लोहिया संस्थान में एमबीबीएस की 200 सीटें हैं। सभी का हॉस्टल परिसर में ही हैं। आरोप हैं कि एमबीबीएस मेडिकोज संस्थान में आये दिन बवाल मचाते रहते है। इसके साथ ही मारपीट की घटनाएं भी हो रही हैं। कई बार कर्मचारियों की पीट चुके हैं। इसके अलावा बात- बात तोड़-फोड़ भी करते हैं।












