लोहिया संस्थान: इलाज के दौरान मरीज की मौत, तीमारदारों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ की और हंगामा मचाया

0
87

लोहिया संस्थान प्रशासन का कहना है कि मरीज का इलाज तत्काल शुरू कर दिया गया था, वेंटिलेटर पर भर्ती करने के लिए तीमारदार आनाकानी करते रहे। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर शिफ्ट कराया, इलाज के दौरान मौत हो गयी

लखनऊ। गोमती नगर के डा. राम मनोहर लोहिया आर्युविज्ञान संस्थान मरीज की मौत पर तीमारदारों ने रेजिडेंट डॉक्टर और कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए जमकर हंगामा मचाया। तीमारदारों ने हंगामा मचाते हुए तोड़फोड़ भी शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने समझा बुझाकर शांत कराया और डॉक्टरों की रिपोर्ट पर तीमारदार को हिरासत में ले लिया है। इस हंगामा के कारण ट्रायज एरिया में अफरा तफरी मच रही और मरीजों का काफी देर इलाज प्रभावित रहा।

इस बारे में लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ भुवन तिवारी का कहना है देर रात मरीज निमोनिया की बीमारी के साथ आया था और उसकी हालत गंभीर थी। गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर शिफ्ट करने की सलाह दिया, आप है कि तीमारदार वेंटिलेटर पर शिफ्ट करने से आनाकानी करते रहे और वहीं पर इलाज करने की जिद करते रहे। इस बीच मरीज की हालत ज्यादा बिगड़ गई सुबह के वक्त हालत ज्यादा गंभीर होने पर तीमारदारों की अनुमति पर वेंटिलेटर पर मरीज को शिफ्ट किया गया। जहां पर इलाज के दौरान आधे घंटे बाद मरीज की मौत हो गई। डा. भुवन का कहना है तीमारदारों द्वारा लापरवाही का आरोप लगाना गलत है, डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू कर दिया था। वेंटिलेटर पर शिफ्ट करने के लिए भी कहा था, लेकिन तीमारदार आनाकानी करते रहे।

उधर तीमारदारों का आरोप है कि मरीज लाल बहादुर 45 वर्षीय को सांस की दिक्कत होने पर लेकर आए थे। यहां पर डॉक्टर भर्ती करने में आनाकानी कर रहे थे, अनुरोध के बाद इलाज शुरू किया और फिर वेंटीलेटर की फुल बताने लगे जब मरीज की हालत गंभीर हो गई, तो कहीं जाकर वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया, जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। तीमारदारों का आरोप है कि इस दौरान रेजिडेंट डॉक्टर ने महिलाओं के साथ अभद्रता भी की। तीमारदार का आरोप है अगर सही समय पर सही इलाज होता तो मरीज की जान बचाई जा सकती थी, डॉक्टर ने पहले निमोनिया नहीं बताया था।

Previous articleयहां चिकित्सा व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए लाइन लगे डिप्टी सीएम, अव्यवस्था पर एक हफ्ते का वेतन काटने का निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here