लोहिया संस्थान : परीक्षा के 24 घंटे में नर्सिंग भर्ती का रिजल्ट आउट

0
580

 

 

 

 

लखनऊ। डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की नर्सिंग भर्ती परीक्षा का रिजल्ट रविवार की शाम को अचानक घोषित कर दिया गया। परीक्षा का 24 घंटे के भर्ती संस्थान प्रशासन ने रिजल्ट घोषित करके हैरान कर दिया है। कल परीक्षा के बाद दावा किया जा रहा था कि रिजल्ट अगले सप्ताह आएेंगा। अब रिजल्ट के आधार पर मेरिट बनने के बाद तीन दिन में परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के शैक्षिक दस्तावेजों की जांच शुरू होगी। उसके बाद सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे।
लोहिया संस्थान में लगभग दस वर्ष बाद नियमित भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई है। यहां 431 पदों पर नर्सिंग की भर्ती परीक्षा आयोजित की गयी थी।

 

 

 

 

संस्थान की निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि शनिवार को प्रदेश के 33 केंद्रों में नर्सिंग भर्ती परीक्षा आयोजित की गयी। इसमें 8300 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था , परन्तु परीक्षा में लगभग चार हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इससे पहले देश के 92 सेंटरों में भर्ती परीक्षा सम्पन्न हो गयी थी। उन्होंने बताया कि परीक्षा गुजरात की एडुटेस्ट एजेंसी ने करायी।
केंद्रों में बिजली, कम्प्यूटर समेत दूसरी समस्या हुई थी। नाराज अभ्यर्थियों ने हंगामा किया था। व्यवस्था में गड़बड़ी के चलते संस्थान प्रशासन ने जांच के बाद 18 केंद्रों की परीक्षा निरस्त कर दी थी। शनिवार को दोबारा परीक्षा कराई गई थी।
निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार कार्य व शैक्षिक व अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच के बाद नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

Previous articleइस उम्र के बाद इन बीमारियों से 30% किडनी फेल होने की आंशका
Next articleडा. सूर्यकान्त डा. डी. घोष ओरेशन एवार्ड से सम्मानित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here