लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शनिवार रात से कटी बिजली २० घंटे बीत जाने के बाद भी ठीक नहीं हो सकी है। बिजली कटने का कारण मेन लाइन में गड़बड़ी बताई जा रही थी। जिसके चलते रविवार पूरे दिन अस्पताल परिसर में ही खुदाई का काम चलता रहा । इस दौरान खुदाई के लिए मंगाई गयी जेसीबी व ड्रिल मशीन ने भी जवाब दे दिया। । जिसके कारण बिजली का गंभीर संकट बना रहा। अस्पताल में बिजली गुल होने से आईसीयू और एनआईसीयू तथा इमरजेंसी व अन्य वार्डो में एसी बंद रहा। जिससे पूरा वार्ड बंद डिब्बे की तरह उबल रहा था। गर्मी से मरीज व्याकुल हो गये।
लोहिया अस्पताल में शनिवार देर रात करीब एक बजे अस्पताल में बिजली चली गयी। इमरजेंसी समेत अन्य वार्डो में अंधेरा होने से तीमारदारों हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और जरनेट शुरू का बिजली का संचालन शुरू किया गया। उसके बाद अस्पताल में बिजली को ठीक करने के लिए काम शुरू हुआ। लेकिन रविवार दोपहर १२ बजे के बाद खराबी का पता चल सका। खराबी जमीन के ८ फिट नीचे गहरी केबल में बतायी जा रही थी। इसके बाद खुदाई शुरू हुयी तो मशीन ही टूट गयी। उसके बाद दूसरी मशीन लाई गयी । जिससे खुदाई शुरू की गयी।
अस्पताल में बिजली जाने से भर्ती मरीजों को खासी पेरशानी झेलनी पड़ी। मरीज गर्मी से बेहाल रहे। हालांकि मरीजों को समस्या से बचाने के लिए जनरेटर चलाए गए। बीच में कई बार जनरेटर ने भी धोखा दिया।












