लॉरी कार्डियोलॉजी नहीं यहां भी लगेगा पेसमेकर

0
615

लखनऊ । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों को कार्डियक की दिक्कत होने पर अस्थायी पेसमेकर लगाया जाएगा। इसके तत्काल लॉरी कार्डियोलॉजी से डाक्टरों को बुलाने या मरीज को शिफ्ट करने की आवश्यकता नही होगी। पेसमेकर लगाने के बाद विशेषज्ञ कार्डियक डाक्टर की देखरेख में मरीज को लॉरी में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

पल्मोनरी मेडिसिन विभाग में लंग के गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाता है। यहां पर विशेषज्ञ डाक्टरों की देखरेख में लंग की विभिन्न बीमारियों का इलाज किया जाता है। आईसीयू में गंभीर मरीजों का इलाज किया जाता है। क्रिटकल केयर विशेषज्ञ डाक्टर वेद प्रकाश का मानना है कि आईसीयू में लंग के मरीजों को अन्य बीमारियां भी होती है, लेकिन अक्सर कार्डियक की दिक्कत आती है। ऐसी स्थिति में मरीजों के इलाज के लिए लॉरी कार्डियोलॉजी विभाग कॉल भेजी जाती है आैर वहां से आकर डाक्टर देखता है। इस प्रक्रिया में काफी वक्त लग जाता है। मरीज की भी हालत बिगड़ती जाती है। अक्सर मौत पर मरीज हंगामा मचाने लगता है।

ऐसे में मरीज को तत्काल कार्डियक इलाज देने के लिए अस्थायी पेसमेकर लगाने का निर्णय लिया गया है। डा. वेद बताते है कि अस्थायी पेस मेकर लगाने के बाद मरीज की हालत में सुधार होने लगा है। उन्होंने बताया कि उनके विभाग में पेसमेक र किट आ गयी है। इसको लगाने के लिए मरीज का इंतजार है। मरीज के तीमारदार को सिर्फ लीड लाना होगा। इसकी कीमत बहुत कम होती है। महज एक डेढ़ हजार में लीड आ जाती है। इस लीड के सहारे से अस्थायी पेसमेकर लगाकर तत्काल मरीज की जान बतायी जा सकती है। इसके साथ ही लॉरी कार्डियोलॉजी विभाग से डाक्टर को भी कॉल भेज दी जाएगी। डा. वेद ने बताया कि ऐसा पहली बार मरीजों की जान बचाने के लिए क्रिटकल केयर यूनिट में सभी आवश्यक उपकरर भी रखे गये हेै। द्म

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleTB की निशुल्क जांच और आसान
Next articleयहां दवा ला देते है दलाल, पकड़ने का निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here