लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय में शार्ट सर्किट से आग लगने से हड़क म्प मच गया। कु लसचिव कार्यालय के दूसरे तल पर लगी आग को कर्मचारियों ने ही कुछ देर में बुझाने में सफलता प्राप्त कर ली। बताया जाता है कि अगर आग पर जल्दी नियंत्रण नहीं पाया जाता है तो वित्त एवं लेखा विभाग में बड़ा नुकसान हो सकता था। कुलसचिव कार्यालय में चल रहे विद्युत उपकरणों का लोड आंतरिक बिजली की लाइन नहीं झेल पायी आैर दोपहर तीन बजे के आस-पास शार्ट सर्किट हो गया। शार्ट सर्किट में आग से केबिल जलने लगा आैर तेजी से उठते धुंए से वहां पर अफरा-तफरी मच गयी। दूसरे तल पर हुई शार्ट सर्किट से वित्त एवं लेखा विभाग के अलावा लीगल सेल में भी अफरा-तफरी मच गयी।
कर्मचारियों ने वहां पर आग बुझाने वाले उपकरणों से खुद ही आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। कुछ देर में आग बुझने लगी आैर अन्य सुरक्षागार्ड भी आ गये। आग पर मुश्किलों से बुझ गयी। बताया जाता है कि अगर आग आैर तेजी पकड़ लेती तो बुझाना मुश्किल हो जाता। इसके साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बचाना भी मुश्किल हो सकता था। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के तकनीशियन अधिकारियों ने शार्ट सर्किट में जले केबिल को बदलना भी शुरू कर दिया था। बताया जाता है कि कुलसचिव कार्यालय के लगभग सभी कमरों में एसी लगे हुए है, जिसका भार विद्युत केबिल व्यवस्था नहीं उठा पाती है आैर शार्ट सर्किट हो जाता है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












