न्यूज। केन्द्र सरकार ने कोरोना महामारी से निपटने के प्रयास तेज करते हुए देश में सभी वयस्क नागरिकों को कोविड टीके की ‘बूस्टर डोज” निशुल्क देने की घोषणा की है।
पी एम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई केंद्रीय मंािमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंाी अनुराग ठाकुर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए बताया कि देश में आजादी के 75 वें वर्ष का महोत्सव चल रहा है। इस अवसर पर यह फैसला किया गया है कि 15 जुलाई से देश में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को कोविड टीके की बूस्टर डोज निशुल्क दी जाएगी। यह अभियान 15 जुलाई से अगले 75 दिन तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि इससे देश में 18 वर्ष से 60 वर्ष के आयु वर्ग की 80 करोड़ से अधिक आबादी को लाभ होगा। गौरतलब है कि कोरोना योद्धाओं और वरिष्ठ नागरिकों को पहले से कोविड का बूस्टर टीका निशुल्क दिया जा रहा है। पाा लाभार्थियों को कोविड का बूस्टर टीका पिछले टीके के छह माह के अंतराल पर दिया जा सकता है।
इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंाालय ने बताया कि आज सुबह सात बजे तक 199 करोड़ 12 लाख 79 हजार 10 टीके दिये जा चुके हैं।












