लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिम्ब सेंटर को कोविड -19 हास्पिटल बनाये जाने के लगातार विरोध के चलते जनरल सर्जरी विभाग, गांधी वार्ड तथा शताब्दी फेज- दो का भी निरीक्षण करने का निर्णय लिया है।
केजीएमयू प्रशासन लगातार लिम्ब सेंटर को कोविड-19 हास्पिटल बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए कमेटी गठित करके लिम्ब सेंटर में मानकों का निरीक्षण करा रहा है। जब कि डाक्टरों का कहना है कि लिम्ब सेंटर का निर्माण दिव्यांगजनों की चिकित्सा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया है। यहां रैंप की कई मंजिला तक वार्ड तक जाते है, इसके लिए गठिया रोग विभाग, आर्थोपैडिक विभाग, पीडियाट्रिक आर्थोपैडिक विभाग, स्पोटर्स मेडिसिन विभाग भी यही पर स्थापित किया गया है।
एक छत के नीचे दिव्यांगजनों के अलावा हड्डी रोग व सर्जरी हो जाती है। यहां पर फिजियोथेरेपी यूनिट भी है। लेकिन गंभीर मरीजों के इलाज के लिए आईसीयू यूनिट, सभी जगह आक्सीजन पाइप लाइन के अलावा अन्य महत्वपूर्ण सुविधा नहीं है। इनका निर्माण करना होगा। जबकि शताब्दी अस्पताल फेज दो, गांधी वार्ड तथा जनरल सर्जरी विभाग में आईसीयू के साथ वेंटिलेटर यूनिट तथा आक्सीजन पाइप लाइन भी लगी हुई है। ऐसे में वहां पर कोरोना मरीज का इलाज ज्यादा बेहतर होगा। इस लिए यहां का भी कोविड-19 हास्पिटल बनाने के नजरिये से निरीक्षण किया जाना है। उधर लिम्ब सेंटर को कोविड-19 हास्पिटल बनाने का विरोध कर किया जा रहा है। ऐसे में केजीएमयू प्रशासन भी विकल्प तलाश करने लगा है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












