किशोरी ने किया छेड़छाड़ का विरोध, कर दिया आग के हवाले

0
620

लखनऊ- प्रदेश में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व हत्या आग लगाने जैसी घटनाएं मानो आम सी हो गई है। अपराधियो के आगे पुलिस घुटने टेकती हुई नजर आती है।सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ लगातार अधिकारियों को फटकार लगाते है,्नि्र्देश जारी करते है , लेकिन ऐसा लगता मानो अधिकारियों के कानों में जू तक नही रेंगती है।ताज़ा मामला सीतापुर जिले के सीतापुर कोतवाली क्षेत्र के हजियापुर गांव का है जंहा किशोरी शौच के लिये गई थी।किशोरी को अकेला पाकर शोहदे ने छेड़छाड़ कर दी जब किशोरी ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो शोहदे ने किशोरी को आग के हवाले कर दिया।किशोरी बुरी तरह से घुलस गई डॉक्टरों ने 60% तक घुलसा हुआ बताया है।किशोरी को सीतापुर जिला अस्पताल से रेफर कर लखनऊ के सिविल अस्पताल भर्ती कराया हैं जंहा पर किशोरी का इलाज चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी होते ही ADG ज़ोन राजीव क्रष्णा आज किशोरी को देखने सिविल अस्पताल पहुचे।

Advertisement

ADG ने किशोरी के परिवार को हर संभव मदद का आश्वाशन दिया है। ADG ने बताया कि पीड़िता के इलाज में आने वाले खर्च का भी उठाया जाएगा साथ ही जो दोषी है, उसको आज शाम तक गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया जाएगा। ADG के मुताबिक प्रथम दृष्टया पुलिस की लापरवाही दिख रही है। जो लापरवाह पुलिस कर्मी होंगे उनपर भी सख्त करवाई की जाएगी।फिलहाल युवती का इलाज जारी है। अपराधी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है बहुत जल्दी अपराधी सलाखों के पीछे होगे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleदबंगई :पुलिस के सामने चलते रहे लाठी-डंडे
Next articleपेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर सपा महिला सभा ने घेरा कलेक्ट्रेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here