केजीएमयू के जनरल सर्जरी विभाग का मना 109 वां स्थापना दिवस

0
973

 

 

 

 

डाक्टरों व कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के जरनल सर्जरी विभाग का 109 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। साइंटिफिक कन्वेशन सेंटर में आयोजित समारोह में प्रो. टीसी गोयल द्वारा लिखित पुस्तक आद्यंत का विमोचन कुलपति ले. जनरल प्रो. विपिन पुरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले डाक्टरों व कर्मियों को सम्मानित किया गया। समारोह में दिल्ली एम्स के डॉ. वीके बंसल ने कहा कि गॉल ब्लेडर की पथरी को लंबे समय तक नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देखा गया है कि 20 से 30 प्रतिशत मामलों में पथरी कैंसर में बदल सकती है। उन्होंने कहा कि लैप्रोस्कोपी तकनीक से गॉल ब्लेडर की पथरी का इलाज सरल होता जा रहा है। इसके लक्षणों में पेट में तेज दर्द महसूस होने पर अल्ट्रासाउंड व अन्य जांच डॉक्टर से परामर्श के बाद करानी चाहिए। इस दौरान पीलिया होने पर भी इलाज कराना चाहिए। इलाज में देरी से मरीज की जान जोखिम में पड़ सकती है।  इस अवसर पर कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डा बिपिन पुरी द्वारा जनरल सर्जरी विभाग के डॉ.मयंक त्रिपाठी , डॉ. नितांत त्यागी को प्रथम ,डॉ.अंकिता बाजपेयी एवं डॉ शारीक को द्वितीय तथा डॉ. अभिषेक मिश्र को तृतीय पुरुस्कार एवं श्रेष्ठ कर्मचारी का पुरुस्कार श्रीमती प्रीती शुक्ला एवं इंदु यादव को तथा अन्य कर्मठ कर्मचारियों को भी पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो एके सिंह ,कुलपति,अटल बिहारी बाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी ,प्रो.उमा सिंह,अधिष्ठाता चिकित्सा संकाय, प्रो. एस एन शंखवार,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय उपस्थित रहे। सभी उपस्थित अथितियों को शल्य चिकित्सा विभाग द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

Previous articleवरिष्ठ काग्रेंस नेता व पूर्व मंत्री नरेश चंद्रा का निधन
Next articleइस नयी तकनीक से खुल जाएगा बंद मुंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here