लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम रैप्सोडी-2023 का मिस व मिस्टर रैप्सोडी इस बार मेडिकोज उत्कर्ष धंसइया व शिखा अग्रवाल के बन गये। इसके साथ ही उत्कर्ष धंसइया व रिचा कुशवाहा मिस्टर एंड मिस पॉपुलेरिटी का खिताब जीता। इसी प्रकार आदित्य बनर्जी व शिखा अग्रवाल को मिस्टर एंड मिस इंस्प्रिेशनल बन गये।
रैप्सोडी में तीसरे दिन सबसे ज्यादा उत्सुकता मिस्टर और मिस रैप्सोडी 2023 को लेकर रही। कई चरणों में प्रतियोगिता के अंत में प्रश्न उत्तर राउंड हुआ। इस राउंड में प्रतिभागियों ने कठिन प्रश्नों के उत्तर देकर प्रतिभा का परिचय किया। कड़े संघर्ष के बाद विजेताओं के नामों की घोषणा की गयी।
््
रैप्सोडी-2023 का आयोजन एमबीबीएस- 2022 बैच द्वारा गया। इस आयोजन समिति में शिवम, हरिकेश, सौरव, तरुण, अनिल, गनेश, आर्यन, मयंक, श्रेया, कु. कल्पना, पुष्पेंद्र, आयुष, शिवम सिंह, उमे उमराह, निशु, पुष्पेंद्र सिंह, पूजा, सुबोध आदि मेडिकोज का सराहनीय योगदान रहा। इसके साथ ही सभी वरिष्ठ डाक्टर्स ने टीम को पूरा सहयोग दिया। रैप्सोडी-2023 के अंतिम दिन शाम को स्टार नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देर रात तक मेडिकोज गीत संगीत की धुन पर जमकर थिरके।
रैपसोडी के दौरान भारतीय संस्कृतिक और ऐतिहासिक उपलब्धियों पर आधारित प्रतियोगिता चाणक्य का आयोजन किया गया। प्रो. सूर्यकांत को इस प्रतियोगिता का जज बनाया गया।
कार्यक्रम के अंतिम दिन हिंदी दरबार नामक की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेपर डांस प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने अखबार पर खड़े होकर युगल डांस किया। इसके साथ ही बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, स्किट, फैशन शो ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।