लखनऊ। कोरोना संक्रमण को देखते हुए किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में एक अप्रैल से बड़ा परिवर्तन कर दिया गया है। ओपीडी में मरीजों को ऑनलाइन पंजीकरण कराने के साथ ही कोरोना का निगेटिव जांच रिपोर्ट भी दिखानी होगी। इस बार ट्रामा सेंटर में हांेल्ंिडग एरिया को समाप्त करते हुए आरेंज व ग्रीन जोन में बदल दिया गया है। सभी प्रकार की सर्जरी को बंद करने के साथ ही सिर्फ इमरजेंसी सर्जरी ही की जा सकेगी।
केजीएमयू में नयी व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। ट्रामा सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संदीप तिवारी का कहना है कि इस बार इमरजेंसी मेंं आने वाले मरीजों को कोरोना का संदिग्ध मानते हुए जांच रिपोर्ट आने तक होल्डिंग एरिया की बजाय ट्रामा सेंटर के आरेंज जोन में रखा जाएगा। आरेंज जोन में ग्राऊड , प्रथम, द्वितीय तल आएगा। कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने पर मरीज को ग्रीन जोन यानी कि तृतीय, चतुर्थ तथा पंचम तल पर बीमारी के अनुसार इलाज के लिए शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके अलावा मरीजों की संख्या ग्रीन जोन में बढ़ने पर विभागों के वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। इसी के साथ ही आपरेशन थियेटरों में इमरजेंसी एक्सीडेंटल केस ही किये जाएंगे।












