Advertisement
Home Medical News Kgmuशिक्षक संघ PGI के बराबर भत्ते व अवकाश न मिलने से नाराज़

Kgmuशिक्षक संघ PGI के बराबर भत्ते व अवकाश न मिलने से नाराज़

0
996

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के शिक्षकों का पीजीआई के समान कान्फ्रेंस भत्ता व अवकाश न मिलने पर नाराजगी जाहिर की है। केजीएमयू शिक्षक संघ ने बैठक करके शनिवार को जल्द से जल्द समस्या के निराकरण की मांग की है।

शिक्षक संघ के महासचिव डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि वर्ष 2019 में सरकार ने केजीएमयू के शिक्षकों को पीजीआई के समान वेतन व भत्ता देने के लिए परिनियमावली में संशोधन किया गया। इसके बाद भी नियमों को अभी तक सही तरीके से लागू नहीं किया जा रहा है। इसमें अधिकारी ढुलमुल रवैया अपना रहे हैं। इससे शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों की कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है।

उन्होंने कहाकि शिक्षकों को पीजीआई के समान कांफ्रेंस आदि भत्ते दिए जाए। वर्तमान में शिक्षकों के अवकाश एवं कार्य की अवधि में भी से समानता नहीं है। इस लिए केजीएमयू शिक्षकों को वेतन, भत्ते, अवकाश एवं कार्य अवधि पूरी तरह से पीजीआई के समान कि ये जाए। डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि शिक्षकों के कार्य परिषद से अनुमोदित ग्रेच्यूटी सम्बंधित पत्रावली भी शासन स्तर पर वर्षों से लम्बित है। इस पर भी ध्यान देने वाला कोई नहीं है। संघ ने कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद को पद्मश्री से सम्मानित होने पर बधाई दी है।

Previous articleअस्पतालों में वेंटिग रोकने के लिए जिला स्तर पर वर्चुअल ICU शुरू करना आवश्यक
Next articlePGI निदेशक का कार्यकाल बढ़ाने के विरोध में डॉक्टर्स लामबंद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here