केजीएमयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. नवनीत व महासचिव डा. संतोष का निर्विरोध चयन

0
960

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ 2018-20 के चुनाव में अध्यक्ष डा. नवनीत कुमार, महासचिव के पद पर डा. संतोष कुमार का निर्विरोध रुप से चयन कर लिया गया है। वही कोषाध्यक्ष पद पर डा. राजीव गर्ग का भी निर्विरोध चयन कर लिया गया। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. नवनीत कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. संजय खत्री व डॉ. विनोद जैन ने नामांकन किया था, लेकिन विश्वविद्यालय के हित एवं डॉ. नवनीत कुमार के पक्ष में बाकी लोगों ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके परिणामस्वरूप डॉ. नवनीत कुमार को अध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया ।

चुनाव अधिकारी डा. जीपी सिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए डॉ. अनूप कुमार वर्मा, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. विजय कुमार एवं डॉ. जितेंद्र कुमार राव ने नामांकन किया था, जिसमें से डा. मनोज कुमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके परिणामस्वरूप चिकित्सा संकाय हेतु डॉ. अनूप कुमार वर्मा व डॉ. विजय कुमार एवं दंत संकाय से डॉ. जितेंद्र कुमार राव निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित किए गए। इसके अलावा महासचिव के एक पद के के लिए डॉ अविनाश अग्रवाल, डॉ. संतोष कुमार व डॉ नईम अहमद ने नामांकन किया था, लेकिन डॉ. संतोष कुमार के पक्ष में अन्य लोगों ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके परिणामस्वरूप डॉ. संतोष कुमार को महासचिव पद हेतु निर्विरोध चयनित घोषित किया गया।

संयुक्त सचिव के छ ह पदों के लिए डॉ. शिवली, डॉ. राकेश कुमार दीवान, डॉ. शीतल वर्मा, डॉ. वाणी गुप्ता, डॉ. सरिता सिंह, डॉ. भास्कर अग्रवाल एवं डॉ. कमलेश्वर सिंह ने नामांकन किया था, जिसमें से डॉ. शीतल वर्मा ने अपना नाम वापस ले लिया, जिसके परिणामस्वरूप शेष छ ह उम्मीदवार संयुक्त सचिव हेतु निर्वाचित घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष के एक पद के सापेक्ष डॉ. मोहम्मद परवेज एवं डॉ राजीव गर्ग ने नामांकन किया था, जिसमें से डॉ. परवेज़ ने डॉ. गर्ग के पक्ष में अपना नामांकन वापस ले लिया और परिणामस्वरूप डॉ. राजीव गर्ग निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।

इसी प्रकार सह कोषाध्यक्ष के दो पदों के सापेक्ष डॉ. सुमित रूंगटा, डॉ. सौम्या सिंह एवं डॉ. कौशल किशोर अग्रवाल ने नामांकन किया था, जिसमें से डॉ. सौम्या सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया और शेष दोनों सहकोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिए गए। केजीएमयू शिक्षक संघ का चुनाव बहुत ही सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ और प्रस्तावित 20 सितम्बर की मतदान प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं पडी और चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव अधिकारी केजीएमयू शिक्षक डॉ. जी.पी. सिंह व डॉ. आर.ए.एस. कुशवाहा ने आज यह घोषणा की।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleपत्नी ने की मौसेरी बहन से शादी, पति पुलिस की शरण में
Next articleसंक्रामक रोग के लिए प्रदेश हाई एलर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here