लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के रिसर्च सेल में वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप लगे है। बताया जाता है कि वित्तीय अनियमितता में आए विदेशी अनुदान का दुरुपयोग किया गया। इसके अलावा मनमाने बैंक खातों में उसकी रुपया ट्रांसफर की गई। इसमें पूर्व कुलपति पर गंभीर आरोप लगाए गए है। इसकी राजभवन से लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गयी है। शिकायत के बाद राजभवन के निर्देश पर केजीएमयू प्रशासन ने जांच के लिए चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी हंै। कमेटी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद शासन को अवगत करा दिया जाएगा।
केशव नगर निवासी श्री कांत ने केजीएमयू के रिसर्च सेल में वित्तीय अनियमितता की शिकायत की गयी है। बताया जाता है कि रिसर्च के नाम पर धन राशि खर्च करने में गड़बड़ी मिली है। रिसर्च सेल में आए विदेशी अनुदान का दुरुपयोग किया गया तथा मनमाने बैंक खातों में उसकी राशि भेजी गयी है। शिकायती पत्र में इसमें पूर्व कुलपति पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के बाद राजभवन ने इसे गंभीरता से लेते हुए केजीएमयू प्रशासन को जांच कराने के निर्देश दिये है। केजीएमयू कुलसचिव रेखा एस चौंहान इस प्रकरण में चार सदस्यीय टीम गठित कर दी है। जांच कमेटी में प्रतिकुलपति डा. विनीत शर्मा, ट्रामा सर्जरी विभाग के वरिष्ठ डाक्टर समीर मिश्र, एनाटामी विभाग की डा. पुनीता मानिक आैर वित्त अधिकारी को शामिल किया गया है। जो कि जल्द अपनी जांच रिपोर्ट केजीएमयू प्रशासन को सौपेंगा।












