Kgmu: कुलपति पर कार्रवाई की संस्तुति !

0
575

 

 

 

 

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति डा. विपिन पुरी की दिक्कतें कम नहीं हो रही हैं। अब लोकायुक्त जांच के बाद अब कुलपति पर नियमसंगत कार्रवाई की संस्तुति हुई है। केजीएमयू प्रशासनिक अधिकारियों में शासन का पत्र पहुंचने के बाद हड़कम्प मचा हुआ है।

 

 

 

लखनऊ के श्रीकांत ने कुलपति के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत की थी। इसका संज्ञान लेते हुए शासन के विशेष सचिव अशोक कुमार की ओर से कुलाधिपति के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा गया है। इसमें उन्होंने संबंधित शिकायत का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
बताते चले कि शासन की ओर से जारी 19 जुलाई के पत्र में कहा गया है कि चिकित्सा विवि अधिनियम के तहत राज्यपाल विवि के कुलाधिपति हैं। उन्हें ही कुलपति के विरुद्ध जांच करने व अनुशासनात्मक कार्रवाई का अधिकार है।

 

 

 

से में शासन ने कुलाधिपति से इस मामले का संज्ञान लेते हुए कुलपति के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा है। इसके बाद को केजीएमयू के प्रशासनिक अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। शासन के इस पत्र पर होने वाली कार्रवाई चर्चा का विषय बनती जा रही है।

Previous article“स्थानान्तरण नहीं रूके तो बड़े आन्दोलन की होगी घोषणा-परिषद
Next articleKGMU: मंहगा हो सकता है इलाज, अंतिम निर्णय आज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here