लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में एक बार फिर प्रतिकुलपति की तलाश शुरू हो गयी है। वर्तमान प्रतिकुलपति प्रो. मधुमति गोयल मंगलवार को सेवानिवृत्त हो रही हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद प्रतिकुलपति पद के लिए जुगाड़ व सिफारिश होने लगी है। यही कारण है कि केजीएमयू प्रशासन अभी तक इस पद पर नियुक्ति की घोषणा नहीं कर पाया है। वही प्रो. गोयल के पास मौजूद पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रो उमाशंकर सिंह को सौंपी गई है और नर्सिंग डीन का चार्ज प्रो. अपजित कौर को दिया गया है।
बताते चले कि राज्यपाल ने केजीएमयू में प्रतिकुलपति पद के लिए फरवरी 2019 में अनुमति दे दी थी। करीब छह महीने तक इस पद के लिए केजीएमयू में वर्चस्व की जंग होती रही। केजीएमयू के करीब एक दर्जन से ज्यादा प्रोफेसरों ने इस पद के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया। बीच का रास्ता निकालते हुए केजीएमयू कुलपति ने अगस्त में पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. मधुमति गोयल को प्रतिकुलपति पद दे दिया। केजीएमयू की वरिष्ठ महिला प्रोफेसर को जिम्मेदारी सौंपे जाने से सभी डाक्टरों ने समर्थन दे दिया। अब मंगलवार को प्रतिकुलपति का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
सोमवार की शाम संकाय सदस्यों ने प्रो. गोयल विदाई दे दी। केजीएमयू प्रशासन ने पैथोलॉजी विभाध्यक्ष की जिम्ेमदारी प्रो उमाशंकर सिंह को दे दी है। प्रो. गोयल नर्सिंग संकाय डीन होने के कारण यह पद आप्थमोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. अपजित कौर को दिया गया। अब इसके बाद प्रतिकुलपति पद पर तैनाती को लेकर लग गयी है। इस दौड़ में पुराने दावदारों ने एक बार फिर अपनी दावेदारी करते हुए जुगाड़ के साथ सिफारिशें भी लगानी शुरू कर दी है। अब देखना यह है कि केजीएमयू कुलपति प्रतिकुलपति पद पर किसको तैनात कर पाते है। फिलहाल देर शाम तक कोई घोषणा केजीएमयू प्रशासन नहीं कर पाया था।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












