केजीएमयू : पैदल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दी डाक्टरों ने शहीदों को

0
870

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में डॉक्टरों ने पैदल मार्च निकालकर जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ गोमती नगर के डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों ने प्रदर्शन करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेस द्वारा श्रद्धांजलि देने के लिए प्रशासनिक भवन से मेन गेट होते हुए सेल्बी हॉल तक एक पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट, उप कुलसचिव प्रो अनित परिहार, डीन, पैरामेडिकल साइंसेस प्रो विनोद जैन, कुलानुशासक प्रो आरएस कुशवाहा, फिजियोलॉजी विभाग के डा संदीप भट्टाचार्य सहित तमाम चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं सैकड़ों की सं या में उपस्थित नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेस के छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और उन्हें पुष्प अर्पित किए।

इस अवसर प्रो एमएलबी भट्ट ने पुलवामा आतंकी हमले की पुरजोर निंदा करते हुए इसे अमानवीय कृत्य बताया। उन्होंने कहा कि संकट की ऐसी घड़ी प्रत्येक राष्ट्र के समक्ष कभी न कभी आती ही है, ऐसे वक्त में देश एकजुट होकर राष्ट्र भक्ति की भावना से प्रेरित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि दे और आगे बढ़कर राष्ट्र को और मजबूत बनाने का कार्य करें। डीन, पैरा मेडिकल साइंसेस, प्रो विनोद जैन ने मैथली शरण गुप्त की रचना जिसको ने निज गौरव तथा निज देश पर अभिमान है, वह नर नहीं नरपशु निरा है और मृतक के समान है। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इसी भावना को हृदय में बसाकर आज यह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ह ै। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है तथा हम अपने परिवार क े साथ उसी के कारण सुखपूर्वक रह रहें हैं। इस प्रकार की कायराना करतूत की जितनी निंदा की जाए कम है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत माता के सच्चे सपूतों को खोकर हम अर्न्तमन से आहत हैं। आक्रोश भी है लेकिन इसके साथ ही यह विश्वास भी है कि हम पीछे हटने वाले नहीं ह ै और हर स्थिति का डटकर मुकाबला करने में सक्षम हैं। इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा के शहीद हुए जवानों को कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष डा जी पी सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा एवं कैंडिल जलाकर शहीदों को याद किया। सदस्यों के सुझाव पर यह भी निर्णय लाया गया कि आईएमए के सभी सदस्य शहीद सैनिक के परिवार को अर्थिक सहायता हेतु अलग-अलग जिला शाखाओं से धन एकत्रित कर यूपी के 12 शहीद जवानों के परिवार को आर्थिक सहयता दी जायेगी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleपीजीआई में अगले हफ्ते शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी !
Next articleलोहिया संस्थान शिक्षक संघ के चुनाव : डॉ राजन अध्यक्ष, डॉ पीके दास, महासचिव, उपाध्यक्ष डॉ. नमृता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here