केजीएमयू ने फिर जीता ऑल इंडिया इंटर मेडिकल क्रिकेट टूर्नामेंट

0
1027

लखनऊ। पढ़ाई हो या खेल का मैदान किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय हमेशा अग्रणी रहता है। मौलाना आजाद चिकित्सा संस्थान, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 24 मार्च से 29 मार्च 2019 तक आयोजित ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता में केजीएमयू की क्रिकेट टीम ने अव्वल स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से 12 टीमों ने प्रतिभाग किया था।
फाइनल मैच में केजीएमयू ने मौलाना आजाद चिकित्सा संस्थान को 20 रनों से शिकस्त दी। केजीएमयू की टीम से कप्तान गौर मोहन यादव मैन ऑफ द सीरीज बने, सतीश कुमार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तथा तन्मय खुराना को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।

बताते चले कि किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय पिछले वर्ष मेरठ मेडिकल कॉलेज को हराकर इसी टूर्नामेंट में विजेता बना था। इस अवसर पर चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एमएलबी भटट् एवं एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. एपी टिक्कू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाईयां दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleलोहिया संस्थान में शुरु हेमेटोलॉजी ओपीडी में बढ़ रही मरीजों की संख्या
Next articleपहला सफल, अब दूसरे लिवर प्रत्यारोपण की तैयारी शुरू….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here