लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव के पद पर बायो केमिस्ट्री विभाग के डा. मोहम्मद कलीम अहमद को तैनात किया गया है। यह पद लगभग छह महीने से रिक्त चल रहा था। उधर कम्युनिटी मेडिनस एंड पब्लिक हेल्थ विभाग का विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जमाल मसूद को बनाया गया है। बुधवार को उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस विभाग के विभागाध्यक्ष को लेकर लंबे समय से मामला न्यायालय में चल रहा था। करीब छह माह पहले केजीएमयू कार्यपरिषद ने प्रो जमाल मसूद के बजाय प्रो. शीतला प्रसाद पटेल को वरिष्ठ माना था।
कार्यपरिषद के फैसले को प्रो जमाल मसूद ने कोर्ट में चुनौती थी। कोर्ट के आदेश के बाद केजीएमयू प्रशासन ने बुधवार को उन्हें कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया। वही बायो केमिस्ट्री विभाग के डा. मोहम्मद कलीम अहमद को उप कुलसचिव नियुक्त किया गया है। यह पद करीब छह माह से खाली चल रहा था। इससे पहले बनाए गए उप कुलसचिव डा. अनित परिहार ने इस्तीफा दे दिया।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












