केजीएमयू में यहां अर्धसैनिक बल तैनात करने की मांग

0
1029

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही से नाराज रेजीडेंट एसोसिएशन व कर्मचारी परिषद ने चौक कोतवाली पर जाकर खुद एफ आईआर दर्ज करायी। इसके साथ ही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज को दिखा कर दोषी लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इसके बाद बैठक में केजीएमयू प्रशासन से ट्रामा सेंटर में पुलिस चौकी बनायी जाए आैर ट्रामा सेंटर में सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बल को दिया जाए। केजीएमयू प्राक्टर के द्वारा चौक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज न होने पर शनिवार को कर्मचारी परिषद ने बैठक की, जिसमें अध्यक्ष विकास सिंह, उपाध्यक्ष अनिल, मंत्री राधेलाल सहित पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक के बाद सभी चौक कोतवाली पहुंचे आैर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पूरा प्रकरण बताने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे में कैद पूरी घटना के बारे में भी बताया।

इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि ट्रामा सेंटर में तैनात सुरक्षा एजेंसी सुरक्षा व्यवस्था देने में नाकाम है। कई बार घटनाएं होने के बाद भी सुरक्षा एजेंसी को नहीं हटाया गया है। इससे पहले भी तैनात सुरक्षा गार्डो के सामने पीआरओ को लोग पकड़ कर बाहर ले गये आैर कोई सुरक्षा गार्ड रोक नहीं पाये। इस लिए अब मांग की जा रही है कि जिम्मेदार अधिकारियों की जवाब देही तय की जाए। आये दिन मारपीट की घटना को देखते हुए ट्रामा सेंटर में एक पुलिस चौकी बनायी जाए। इसके अलावा ट्रामा सेंटर की सुरक्षा अर्धसैनिक बल को दी जाए। उधर रेजीडेंट एसोसिएशन ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौंबद करने की मांग की है। वहीं बताया जाता है कि ट्रामा सेंटर की प्रशासनिक व्यवस्था में चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग शुरु हो गयी है। बताया जाता है कि प्रशासनिक व्यवस्था में यह अधिकारी भी तैनात है। इसकी काफी लोगों को जानकारी ही नही है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकार्डियक, लिवर की आयुर्वेदिक दवा पर विदेशों में बढ़ा रहा भरोसा
Next articleमरकरी के प्रयोग से बच्चों में हो सकती है यह खतरनाक बीमारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here