केजीएमयू में जिंदा है, निजी अस्पताल ने कहा मर गया

0
935

लखनऊ । डालीगंज स्थित निजी अस्पताल में डाक्टरों की लापरवाही से जिंदा महिला मरीज को मृत घोषित करके वेंटीलेटर से हटा कर शव तीमारदारों को सौंप दिया। गमगीन तीमारदारों ने वाहन बुलाया आैर महिला के शव को उठाने के लिए तीमारदारों ने छूआ ,तो सन्नाटे में रह गये। उसके शरीर में हरकत ही नहीं श्वास भी चल रही थी। इसके बाद तो तीमारदारों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बवाल काट दिया। उल्टे डॉक्टर ने विरोध किया तो पीट दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एंबुलेंस से महिला मरीज में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसका वेंटीलेटर पर इलाज चल रहा है। निजी अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मरा नहीं था मरीज, केजीएमयू रेफर किया था। साथ में केस हिस्ट्री बताने के लिए स्टाफ भी गया था।

नाका गणेशगंज की रहने वाली केवला (70) को सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजनों ने करीब पांच दिन पहले नाका स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, पर उसे वेंटीलेटर की आवश्यकता को देखते हुए तीन दिन पहले डॉक्टरों ने डालीगंज स्थित निजी हास्पिटल रेफर कर दिया। यहां पर वेंटिलेटर पर भर्ती महिला मरीज को मंगलवार रात डॉ. आदिल ने मरा बताकर उसे वेंटीलेटर से हटा दिया। तीमारदारों ने शव ले जाने के लिए वाहन बुला लिया। इसी बीच कुछ तीमारदारो ने शव को उठाकर जब वाहन में रखना चाहा तो महिला मरीज के शरीर में हरकत होता देख आश्चर्यचकित रह गए। तीमारदारों ने डॉक्टर से सांस चलने की बात बतायी आैर जांच करायी तो वह जिंदा थी। इससे आक्रोशित तीमारदारों ने वही पर बवाल काट दिया। इस पर अस्पताल स्टॉफ तीमारदारों से अभद्रता करते हुए भगाने लगे।

इस पर वहां पर जमकर मारपीट भी हो गयी। किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी आैर मौके पर आई पुलिस ने तीमारदारों को समझाकर शांत कराया। आनन फानन में महिला मरीज को एंबुलेंस बुलाकर ट्रॉमा सेंटर भेजा। वहां पर महिला मरीज को बुधवार दोपहर करीब दो बजे क्रिटिकल केयर यूनिट में वेंटीलेटर पर रखा गया है। महिला मरीज के पति चमन लाल मोंगा का आरोप है कि हास्पिटल में करीब 60 घंटे तक भर्ती रहने दौराने वेंटीलेटर शुल्क 80 हजार रुपए ले लिया। तीमारदारों ने बताया कि रात करीब दो बजे डॉक्टर ने जिंदा मरीज को मृत घोषित किया। शरीर में हरकत देख सीनियर डॉक्टर को कॉल किया, पर कोई डॉक्टर नहीं आया।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleयहां सर्वर ठप, कटा बवाल
Next articleडेंगू दिवस को लेकर निकाली जागरूकता रैली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here