Advertisement
Home Medical News केजीएमयू में जल्द शुरु होगा अंग प्रत्यारोपण : कुलपति 

केजीएमयू में जल्द शुरु होगा अंग प्रत्यारोपण : कुलपति 

0
1340

लखनऊ ।  राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के अंग प्रत्यारोपण विभाग ने शिविर व जागरु कता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में अंगदान के लिए आठ लोगों ने पंजीकरण कराया। इस अवसर पर अंगदान करने वाले परिवारजनों को भी सम्मानित किया गया।

क ार्यक्रम में केजीएमयू कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने कहा कि अंगदान महादान है।अंगदान से हम किसी की जिंदगी बचा सकते है। इसके लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए ताकि अधिक संख्या में अंगदान किया जा सके।  उन्होंने कहा कि जल्द ही केजीएमयू आने वाले वक्त में केजीएमयू अपना अंगदान प्रत्यारोपण यूनिट शुरु  करने जा रहा है। अभी तक अंगदान के बाद पीजीआई या अन्य संस्थान को अंग भेज दिया जाता है। अब नही भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि किडनी के अलावा लिवर प्रत्यारोपण पर भी कोशिश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि हमारे यहां विशेषज्ञ है। कार्यक्रम में केजीएमयू के सीएमएस डा. एस एन शंखवार, कैम्ब्रिाज विश्वविद्यालय के लिवर प्रत्यारोपण विशेषज्ञ यूनिट के निदेशक डा. आसिफ शाह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि लिवर प्रत्यारोपण में उपकरण, विशेषज्ञों का सामजस्य की बेहतर होना चाहिए। यह काम एक टीम वर्क की तरह है। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डा. विजय कुमार भी मौजूद थे।

Previous articleयहां होगी 24 घंटे इमरजेंसी ब्लड की जांच
Next articleझांसा देकर दो महिलाओं के जेवर उतरवाए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here