Good News: केजीएमयू में होगी डॉक्टरों की भर्ती

0
823

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के नेफ्रोलॉजी व इंडोक्राइनोलॉजी विभाग के लिए एक बार फिर डाक्टरों की तलाश शुरु की जाएगी। इसके अन्य विभागों में रिक्त पदों पर अलग- अलग पदों पर तैनाती करने की तैयारी है। कोशिश है कि केजीएमयू में लगभग 300 संकाय सदस्यों की भर्ती हो जाए। दरअसल केजीएमयू प्रशासन चाहता है कि फैकल्टी को मजबूत होने पर एमसीआई की नोटिसों व विभागो की मान्यता पर मंडराने वाला संकट समाप्त हो जाएगा। बताया जाता है कि अगले सप्ताह तक अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है।

केजीएमयू में नेफ्रोलॉजी व इंडोक्राइनोलॉजी विभाग के इकलौते डाक्टरों के इस्तीफा देने के बाद से इन विभागों के मरीजों का इलाज मुश्किल हो गया है। यहीं नही इन विभागों की मान्यता पर तलवार लटकने लगी है। इन विभागों के लिए डाक्टरों की तलाश जारी है, लेकिन इन विभागों के लिए संविदा पर भी डाक्टरों की तलाश पूरी नही हो सकी है। अब नये पद सृजित करके भर्ती की कवायद एक बार फिर शुरु हो गयी है। अब प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 262 पदों की सूची तैयार कर ली गयी है।

बताया जाता है कि अगर सभी पदों पर भर्ती हो गयी तो विभागों की स्थिति मजबूत हो जाएगी। इसी प्रकार लिस्ट में लगभग 40 पद नर्सिंग संकाय के निर्धारित कि ये गए हैं। इस संकाय में नये सृजित पदों पर भर्ती होने के बाद नये पाठ¬क्रमों का संचालन करने में मदद मिल सकेगी। इनकी अधिसूचना अगले सप्ताह जारी कर दी जाएगी। इसी तरह गैस्ट्रोइंटोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, सीटीवीएस सहित अन्य विभागों के खाली पद भरने की कोशिश की जाएगी। इससे क्लीनिकल व सर्जिकल सभी तरह के मरीजों का इलाज सम्भव हो सकेगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleपीजीआई: यक्ष प्रश्न बनता जा रहा नये निदेशक का नाम
Next articleकोलकाता यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे बेलूर मठ का दौरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here