Advertisement
Home Medical News केजीएमयू में होगा इस तरह से फेफड़ो का इलाज

केजीएमयू में होगा इस तरह से फेफड़ो का इलाज

0
792

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर स्थित क्रिटकल केयर यूनिट में कृत्रिम तरीके से फेफड़े का इलाज के दौरान एक्मों उपकरण से संचालन किया जा सकेगा। यह उपकरण वेंटिलेटर यूनिट के साथ ही कार्य करेंगा। यूनिट में दो महीने में मरीजों का इलाज इससे शुरू किया जाएगा। ट्रामा सेंटर स्थित क्रिटकल केयर यूनिट प्रभारी डा. अविनाश ने बताया कि उन्होंने पेरिस जाकर एक्मों से इलाज करने का प्रशिक्षण लिया है। इस उपकरण से वेंिटलेटर पर भर्ती मरीज का कृत्रिम तरीके से फेफड़े का संचालन किया जाता है। यह उपकरण फेफड़े की बीमारियों के इलाज में काफी मदद करता है। इसके सपोर्ट से फेफड़े का कृत्रिम संचालन करते हुए दवाआंे के असर को कारगर बनाते हुए मरीज को आक्सीजन लगातार मिलती रहती है।

उन्होंने बताया कि यह उपकरण केजीएमयू में पहले ही खरीदा जा चुका है। इसकी लागत लगभग 35 लाख रुपये के करीब आता है। उन्होंने बताया कि इसके संचालन के लिए पूरी टीम की आवश्यकता होगी। इसके लिए वर्तमान में स्टाफ नर्स व अन्य टीम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण लगभग दो महीने तक चलेगा। इसके बाद मरीज का इलाज वेंटिलेटर यूनिट पर इस उपकरण से बीमारी अनुसार किया जाएगा। डा. अविनाश ने बताया कि इस उपकरण का शुल्क अभी तय नहीं हुआ है। शुल्क केजीएमयू प्रशासन तय करेगा आैर लगभग दो महीने में इस उपकरण से मरीजों का इलाज शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक्मों उपकरण का प्रयोग शुरू होने के बाद क्रिटकल केयर यूनिट उच्चस्तरीय हो जाएगा। अभी तक यह उपकरण बड़े चिकित्सा संस्थानों में ही मौजूद है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleइससे स्तन कैंसर की जांच के मामले बढ़े : रिसर्च
Next articleअमेरिकी कम्पनियों के निवेश से प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति : सीएम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here