केजीएमयू में भर्ती बीजेपी विधायक, स्वाइन फ्लू की पुष्टि

0
655

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के बनारस के पिण्डरा विधानसभा के विधायक डा. अवधेश सिंह व उनके बेटे को स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वद्यिालय में इलाज चल रहा है। केजीएमयू के मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ व विशेषज्ञ डा. डी हिमांशु ने बताया कि दो दिन पहले उनको ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले विधायक भर्ती किये गये थे। पहले की रिपोर्ट के अनुसार उन्हें स्वाइन फ्लू पाजिटिव आया था। डा. हिमांशु ने बताया कि उनके अलावा उनके बेटे में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिख रहे है।

इसके आधार पर उन्हें भी भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। दोनों की जांच के नमूने केजीएमयू की लैब में भेजे गये है। डा. हिमांशु के अनुसार दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है आैर स्वास्थ लाभ हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ डा. केपी त्रिपाठी के अनुसार विधायक आैर बेटे की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार राजधानी में अब तक 524 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है आैर छह लोगों की मौत हो चुकी है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleइस बीमारी के लक्षण मिले तो पालथी मारकर मत बैठे
Next articleकैडबर पर सीखा घुटना प्रत्यारोपण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here