लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में कार्यपरिषद की बैठक में प्रमोशन का मुद्दा की छाया रहा। बैठक में अस्टि. प्रोफेसर से एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर 39 तथा एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर के पद पर कुल 22 फैकल्टी सदस्यों के प्रमोशन को अनुमोदन प्रमुख रूप से दिया गया। इसके अलावा बैठक में विभिन्न कमेटियों के द्वारा चल रही घोटालों की रिपोर्ट पर चर्चा की गयी। इसके साथ ही अन्य कार्यो पर भी चर्चा की गयी।
कार्य परिषद की बैठक में केजीएमयू के न्यूरो सर्जरी, इंडोक्राइन सर्जरी विभाग, कन्जरवेटिव डेसिंट्री विभाग, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग,ओरल पैथालॉजी विभाग, ओरल मेडिसिन विभाग, रेस्पिट्री मेडिसिन विभाग, कार्डियोलॉजी विभाग, पैथालॉजी विभाग, वृद्धवस्था मानसिक चिकित्सा विभाग, पीडियाट्रिक एवं प्रैवेटिव डेटिंस्ट्री, ट्रामा सर्जरी विभाग, फार्मोकोलॉजी विभाग, फिजियोलॉजी विभाग पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग, मानसिक चिकित्सा विभाग, क्लीनिकल हिमेटोलॉजी विभाग, संकाय सदस्यों के पदोन्नति के चयन समिति द्वारा चयनित अभ्यर्थियों के चयन को अनुमोदित किया गया।
कार्यपरिषद बैठक में अस्टिे. प्रोफेसर से एसोसिऐट प्रोफेसर पद पर 39 फैकल्टी तथा एसोसिएट प्रो. से प्रोफेसर के पद पर 22 फैकल्टी सदस्यों की पदोन्नति के चयन को अनुमोदित किया गया। यह पदोन्नति लम्बे समय से लम्बित चल रही थी। इसके अलावा बैठक में प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं अन्य कार्यो की सुगमता तथा सुचारूता के लिए गठित कमेटियों अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












