KGMU में 4 मंजिला रैन बसेरा का उद्घाटन किया राजनाथ सिंह ने

0
1241

लखनऊ – किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्विद्यालय के शताब्दी अस्पताल फेज-1 में मरीजों के तीमारदारों के लिए पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन के आर्थिक सहयोग से 4 मंजिला नवनिर्मित रैन बसेरे का लोकार्पण आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने 210 शैय्या से युक्त इस रैन बसेरे का निरीक्षण करते हुए पॉवर ग्रिड, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम एवं के.जी. एम. यू. द्वारा किये गए कार्यों की सराहना की।

उक्त कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा विश्विद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. एम.एल.बी. भट्ट जी ने उक्त रैन बसेरे को दस मंज़िल किये जाने एवं मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किये जाने का अनुरोध किया, जिसे गृहमंत्री द्वारा सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि मल्टी स्टोरी पार्किंग के साथ ही 4 मंजिला रैन बसेरे को दस मंजिल किये जाने हेतु हरसंभव मदद की जाएगी।

इस अवसर पर गृहमंत्री के सांसद प्रतिनिधि श्री दिवाकर त्रिपाठी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ बी.के. ओझा , डीन पैरामेडिकल प्रो. विनोद जैन, ट्रॉमा सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ संदीप तिवारी, चिकित्सा अधीक्षक दांत संकाय नीरज मिश्रा, रेस्पिरेट्री विभाग के विभाग्यध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत तथा अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleसभी ड्यूटी समय से आए, ताकि मरीजों को मिले समय पर इलाजः स्वाति सिंह
Next articleनियमित मालिश दिलायेगी कई रोगों से निजात – डॉ. योगेश मान्ध्यान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here