लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में शुक्रवार को कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डा.बिपिन पुरी ने बड़ा प्रशासनिक फेर बदल कर किया है, लेकिन इस प्रशासनिक फेरबदल में खास बात यह थी कि जारी निर्देश में वर्ष 2021 की बजाय 2020 लिखा हुआ था। जो की चर्चा का विषय बना हुआ था लोगों का कहना था कहीं यह बैक डेट में क्यों जारी किया गया है , जबकि के जमीन प्रशासन का कहना था यह तकनीकी अचूक है। फेरबदल के तहत न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रो.क्षितिज श्रीवास्तव को प्रॉक्टर की जिम्मेदारी मिली है। वहीं रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रो.आरएस कुशवाहा को चीफ प्रोवोस्ट बनाया गया है। जबकि न्यूरोलॉजी विभाग के प्रो.हरदीप सिंह मल्होत्रा को रिसर्च सेल का को-फैकेल्टी इंचार्ज बनाया गया है। इसके अलावा फिजियोलॉजी विभाग के प्रो.मनीष बाजपेयी को लीगल सेल का फैकेल्टी इंचार्ज नियुक्त किया गया है, फारेंसिक मेडिसिन एण्ड टेक्रालॉजी के प्रो.अनूप कुमार वर्मा को सांइटिफिक कांवेशन सेंंटर के सिक्रेटरी पद की जिम्मेदारी मिली है।












