केजीएमयू के डा. अरशद एएसआई से सम्मानित

0
1865

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के सर्जरी (जनरल) विभाग के डॉ. अरशद अहमद को एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इण्डिया (एएसआई) जयपुर के बिरला सभागार में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में यंग सर्जन ऑफ द ईयर, 2017 अवार्ड से सम्मानित किया गया।यह कार्यक्रम 25 से 30 दिसम्बर तक चला।

बताते चले कि यह सम्मान प्रत्येक वर्ष पूरे भारत में किसी एक सर्जन डाक्टर को उसके क्लीनिकल एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया जाता है। डॉ. अरशद अहमद कोलोप्रोक्टोलॉजी के क्षेत्र में अत्याधुनिक शल्य विधियों से मरीजों का इलाज कर रहे है। डा. अरशद ने बताया कि फिश्चुला की सर्जरी दूरबीन विधि के अलावा लेजर तकनीक से भी की जाती है। उन्होंने बताया कि पाइल्स की सर्जरी में लेजर के साथ ही डाप्लर व स्टेपलर तकनीक का भी प्रयोग किया जाता है।

डा. अरशद ने बताया कि ज्यादातर लोग झोलाछाप डाक्टरों के अलावा नीम हकीम से इलाज कराते रहते है। ऐसे में मरीज की हालत आैर बिगड़ जाती है। इसके अलावा नियमित दिनचर्या में खान-पान सही रखने पर यह सब बीमारी नहीं होती है।

सम्मान समारोह के दौरान राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव, अशोक जैन, ए.एस.आई. के अध्यक्ष डॉ. एस के मिश्रा, एएसआई के पूर्व अध्यक्ष डॉ. संतोष जे. अब्राहम, ए.एस.आई. के निर्वाचित अध्यक्ष दिलीप गौड़ एवं एस.ए.ए.आर.सी. सर्जिकल सोसाईटी के अध्यक्ष डॉ कनक के बरूआ उपस्थित रहे।

Previous articleइस कारण कल प्राइवेट डाक्टर रहेंगे हड़ताल पर
Next articleमहिला नर्स पैसे लेते हुई कैमरे में कैद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here