लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में व्यवस्था सुधार के लिए इंटरनल रैंकिंग शुरू की गयी। इसमें नये विभाग शामिल नहीं किए गए। वहीं ग्रुपों में बांटकर विभागों की स्कोरिंग की गई। इसमें चार को प्रथम स्थान मिला। केजीएमयू की वेबसाइट अपडेट कर दी गयी है। अब हर विभाग को ब्योरा ऑनलाइन भरने का निर्देश भेजा गया है।
क्वॉलिटी एश्योरेंस सेल की इंचार्ज डॉ. दिव्या मेहरोत्रा का कहना है कि रैंकिंग तय करने के लिए फॉर्मेट बनाया गया है। इसमें इलाज की सुविधा, रिसर्च समेत सहित बिंदुओं पर ब्योरा भरना था। रैंकिंग में विभागों को क्लीनिकल, नॉन क्लीनिकल, डेंटल और सुपर स्पेशियलिरटी ग्रुप को अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया।
हर विभाग के फार्मेट में 150 अंक निर्धारित थे। इसमें सुपर स्पेशियलिटी ग्रुप में प्लास्टिक सर्जरी विभाग को प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा क्लीनिकल ग्रुप में पीडियाट्रिक्स प्रथम रहा। नॉन क्लीनिकल में माइक्रोबायोलॉजी विभाग प्रथम रहा। वहीं डेंटल यूनिट में पेरियोडांटिक्स प्रथम रहा। जब कि पल्मोनरी क्रिटिकल केयर, क्रिटिकल केयर मेडिसिन समेत अन्य नए विभाग रैंकिंग में शामिल नहीं किए गए।
केजीएमयू की वेबसाइट अपडेट कर दी गयी है। उसका नया पेज लांच किया गया। अब विभागवार सूचना अलग कर दीं गई। हर विभाग को ब्योरा ऑनलाइन भरने का निर्देश भेजा गया है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.











