लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र ब्रिाज से ट्रेक्टर ट्राली नीचे गिरने पर घायलों को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय को ट्रामा सेंटर आनन-फानन भेजा गया। यहां पर लगभग 55 घायलों को लाया गया, इनमें लगभग 26 बच्चे थे। डाक्टरों के अनुसार लगभग 16 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रामा सेंटर प्रभारी डा. संदीप तिवारी डाक्टरों की टीम के साथ इलाज करने में जुट गये थे।
पारा क्षेत्र में घटना में घायलों का इलाज करने पहुंचे डाक्टरों ने टीम ने गंभीर घायलों को तत्काल केजीएमयू के ट्रामा सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिये। यहां से एम्बुलेंस 108 घायलों मरीजों का आनन-फानन में लेकर ट्रामा सेंटर पहुंची। यहां पर पहले से अलर्ट कर दिया गया था। यहा पर ट्रामा सेंटर प्रभारी डा. संदीप तिवारी डाक्टरों की टीम के साथ अलर्ट हो गया। आगे-पीछे लगभग 55 मरीजों के पहुंचने पर ट्रामा इमरजेंसी में अफरा-तफरी मच गयी। घायलों में सबसे ज्यादा लोगों की हड्डी, कूल्हा, कंधा, रीढ़ की हड्ढी तक टूट गयी थी। इसके अलावा सिर में भी चोट के कारण न्यूरो सर्जरी विभाग के मरीज भी काफी संख्या में थे। अन्य घायलों को सर्जरी विभाग के थे।
डा. तिवारी के नेतृत्व में सभी विभागों के डाक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया। जिस मरीज को बिस्तर मिला, तो बिस्तर पर इलाज शुरू कर दिया गया। अगर बिस्तर नहीं मिला तो स्ट्रेचर पर ही प्राथमिक इलाज शुरू कर दिया गया। सभी मरीजों को प्राथमिक इलाज के बाद विभागों में भेजना शुरू कर दिया गया। जांच कराने के लिए भी एक विशेष टीम को लगा दिया गया था। ताकि मरीजों को तत्काल सटीक इलाज मिल सके। डा. तिवारी ने बताया कि सभी मरीजों को बेहतर इलाज दिये जाने के लिए सभी आवश्यक दवाएं व सर्जिकल सामान मौजूद है। मरीजों का प्राथमिक इलाज के बाद सम्बधित डाक्टर देखेंगा कि किन- किन मरीजों को सर्जरी की आवश्यकता है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.











