केजीएमयू फैमिली मेडिसिन शुरू

0
2289

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में लम्बे अर्से से प्रस्तावित फैमिली मेडिसिन विभाग की ओपीडी नव वर्ष पहले दिन बुधवार को शुरू कर दी गयी। ओपीडी का उद्घाटन कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने किया। परिसर स्थित न्यू ओपीडी ब्लॉक के 425 नंबर कक्ष में फिजियोलॉजी, एनॉटमी, एसपीएम व फार्माकोलॉजी के डॉक्टर तैनात रहेंगे।

कुलपति प्रो. भट्ट ने कहा कि वर्तमान में बीमारियों को देखते हुए फैमिली मेडिसिन विभाग आवश्यक हो गया है। यह मरीज की बीमारी की गंभीरता तय करेगा आैर मरीज को निर्धारित विभाग इलाज के लिए प्रस्ताव देगा। ओपीडी में पहले दिन 71 मरीज परामर्श दिया गया। जांच में सामान्य मरीज थे,उन्हें दवा लिखी दी गयी आैर गंभीर बीमारियों के मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी विभागों में रेफर किया गया।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकेजीएमयू में उपकुलसचिव डा. कलीम
Next articleलोहिया संस्थान की पैडियाट्रिक ओपीडी ऑफ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here