Kgmu : रिसर्च के लिए लगातार तीसरी बार सम्मानित

0
60

तीसरी बार डीएचआर-एमआरयू एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ने रिसर्च के क्षेत्र में एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है। विश्वविद्यालय को लगातार तीसरी बार डीएचआर-एमआरयू एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

इस उपलब्धि के साथ चिकित्सा विश्वविद्यालय ने शोध प्रदर्शन में हैट्रिक दर्ज की है। यह उपलब्धि केजीएमयू में हो रहे विभिन्न बीमारियों के रिसर्च की प्रगति को दर्शाती है। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह का कहना है कि यह सम्मान विश्वविद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शोध, उच्च शैक्षणिक मानकों के लिए मिला है।

उन्होंने बताया इस सफलता का श्रेय कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद के लगातार प्रयास व प्रोत्साहन से मिला है। डा के के सिंह ने बताया कि कुलपति ने शोध परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, शोधकर्ताओं का उत्साहवर्धन और संस्थागत शोध व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कुलपति डॉक्टर सोनिया नित्यानंद का कहना है।

वर्तमान में कई संस्थाओं के साथ और खुद के डॉक्टर कई महत्वपूर्ण शोध कर रहे हैं। जो आगे चलकर मील का पत्थर साबित होंगे उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय का रिसर्च इकोसिस्टम और मजबूत हुआ है, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर यह पहचान संभव हो सकी। जहां के डॉक्टरों ने भी विश्व स्तर पर अपने रिसर्च को साबित किया है और नया मुकाम हासिल किया है।

Previous articleफार्मेसी काउंसिल की छवि धूमिल करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: संदीप बडोला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here