KGMU :भर्ती में देरी होने पर कर दिया तोड़फोड़

0
925

 

 

 

लखनऊ। भर्ती ना होने पर आक्रोशित तीमारदारों ने किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में जमकर तोड़फोड़ की। उन्नाव से पॉइजनिंग के मरीज को ट्रामा सेंटर में बिस्तर फुल होने के कारण रेफर किया जा रहा था। इस कारण तीमारदार आक्रोशित हो गए और उन्होंने वहां पर तोड़फोड़ कर दी। तीमारदारों ने पर्चा काउंटर के पास लगे शीशे तोड़ दिए और जमके हंगामा शुरू कर दिया। वहां पर अफरा तफरी मच गई। सुरक्षा गार्डों ने रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस बल ने किसी प्रकार तीमारदारों को समझा-बुझाकर शांत किया। केजीएमयू प्रशासन ने तीमारदारों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। केजीएमयू प्रशासन का कहना है कि मरीज को रेफर नहीं किया जा रहा था भीड़ होने के कारण और कोविड-19 होने के कारण उसे ऑरेंज जोन में रखकर इलाज शुरू किया जा रहा था। लेकिन तीमारदार अन्य गंभीर मरीजों को छोड़ कर के पहले अपने मरीज को देखने के लिए कह रहे थे।

Previous articleचार जिलों में कार्यालयों में सुविधानुसार ‘वर्क फ्रॉम होम’ की दें अनुमति-सीएम
Next articleराजधानी में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण,आज 2934

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here