Advertisement
Home Medical News Kgmu: कर्मचारियों से पद के समान काम लेना टेढ़ी खीर

Kgmu: कर्मचारियों से पद के समान काम लेना टेढ़ी खीर

0
599

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में कर्मचारियों से पद के समान काम लेना कठिन होगा। राज्यपाल सचिवालय और शासन के आदेश के बाद केजीएमयू प्रशासन हरकत में आया। केजीएमयू कुलसचिव ने सभी विभाग प्रमुख को निर्देश दिया है कि कर्मचारियों से पद के समान काम लेने के लिया जाए।
केजीएमयू में नियमित व संविदा पर लगभग दस हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। बताया गया है कि काफी संख्या में कर्मचारियों से पद के अनुरूप काम नहीं लिया जा रहा है। बताया जाता है कि टेक्नीशियन संवर्ग के कर्मचारियों से लिपिक श्रत्त्त्र्द्मणी का काम लिया जा रहा है। मामले की कई बार शिकायत की गयी, जिसका राज्यपाल सचिवालय और शासन के अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिये। उसके बाद कुलसचिव रेखा एस चौहान ने सभी विभागाध्यक्ष, सीएमएस, चिकित्सा अधीक्षक, परीक्षा नियंत्रक समेत अन्य अधिकारियों को आदेश जारी किया है। इसमें कुलसचिव ने साफ कहा है कि कर्मचारियों से पद के अनुरूप ही काम लिया जाए। पद के अलावा किसी भी श्रेणी के कर्मचारी से काम न लिया जाए।

 

 

 

 

आरोप हैं कि तमाम कर्मचारी सिफारिश पद के अलावा तैनाती हासिल करने में कामयाब हो रहे थे। इससे अव्यवस्था व बदइंतजामी फैल रही थी। कर्मचारियों में रोष भी व्याप्त था। बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारियों से भी काम लिया जा रहा है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleपार्किंसन रोग का शुरू में पहचान करेगी यह नयी तकनीक
Next articleअब याद आयी बूस्टर डोज,पर नहीं मिल रही वैक्सीन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here